कलेक्टर ने शाजापुर जिले के उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज 04 उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए बने खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थित एवं पारदर्शी खरीदी करने के निर्देश दिये।

श्रीनाथ वेयर हाऊस में खरीदी कर रहे पैक्स संस्था दिल्लोद के प्रबंधक को बारदानों पर टेग नहीं लगाने के कारण नोटिस देने के निर्देश दिये। साथ ही कल्पविंग वेयर हाउस में खरीदी कर रही पैक्स संस्था हीरपुरटेका के प्रबंधक को बारदानों पर स्टेसिल प्रिंटिंग साफ-सुथरी कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने रूची वेयर हाऊस एवं पाटीदार वेयर हाऊस में की जा रही खरीदी का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजु मरावी, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री सुमित शर्मा, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र शर्मा एवं श्री अजय खराड़िया भी उपस्थित थे।


Department Of Cooperative, Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |