खजराना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

*✓1,70,000 की 17 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स विधिवत जप्त*

*✓पहले गिरफ्तार आरोपियों की ब्रैकट्रैकिंग /पुछताछ से पकड़ाए नए ड्रग पैडलर*

इंदौर शहर मे मादक पदार्थ एंव अपराधियों पर नियत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई द्वारा दिये गये है
इसी तारतम्य में उक्त निर्देशों के अनुक्रम में खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेधव द्वारा पिछले कुछ दिन पूर्व ही खजराना का लिस्टेड रेहान पिता सैय्यद लुकमान अली को 15 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिस से श्रेत्र के कई ड्रग्स सप्लायरों के नाम सामने आए थे थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने टीम को ड्रग्स बेचने वाले को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हे उसी तारतम्य में टीम को – मुखबिर से सूचना मिली कि स्टार चौराहे के आगे आईडीए मल्टी के पीछे खाली मैदान में संदिग्ध 2 व्यक्ति अंधेरे में खड़े हे , मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर बताएं स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध को चैक करने एवं पुछताछ करने पर घबराने लगा तलाशी के दौरान आरोपी हारून की पहने हुए पेंट के दाहिने जेब में एक पारदर्शी पॉलीथिन में रखा 12 ग्राम का मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स मिला व दूसरे आरोपी सिकंदर के जेब से भी 5 ग्राम का मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स मिला।
आरोपी ने पूछताछ पर अपना नाम
1. हारून उर्फ लीडर पिता इकबाल पटेल निवासी 01 बडला बंगाली खजराना इंदौर बताया।
2. सिकन्दर पिता जुल्फकार पटेल निवासी 42 हबीब कॉलोनी खजराना इंदौर होना बताया।

आरोपी को गिरफ्तार कर मादक
पदार्थ का क्रय विक्रय के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया गया है जिसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि. सुरेश बुनकर , सउनि सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रआर. पंकज सांवरिया ,अजीत यादव,नरेश चौहान आर.प्रदीप सूर्यवंशी , शुभम सिंह इत्यादि की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |