सत्यापन का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा कराएं – कलेक्टर सुश्री बाफना ने समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन की समीक्षा में कहा

शाजापुर

रबी विपणन वर्ष 2025-26 समर्थन मूल्य पर उपार्जन के संबंध में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के फसल सत्यापन का शेष रहा कार्य युद्ध स्तर पर पूरा कराएं। कलेक्टर सुश्री बाफना ने गत दिवस समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की समीक्षा की थी।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर बारदाना, टेग, धागे, स्टेंसिल सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की हर समय उपलब्धता रहे। किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करना खरीदी करने वाली ऐजेंसी सुनिश्चित करें। उपार्जन नीति के अनुसार सर्वप्रथम सरकारी गोदामों में भण्डारण सुनिश्चित कराएं। खरीदी के लिए स्वसहायता समूहों के सीएलएफ को खरीदी कार्य सौंपने के पूर्व प्रशिक्षण दें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री केएस यादव, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी, जिला सूचना अधिकारी सुश्री मानसी दहिया अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |