शाजापुर कलेक्ट्रेट में 15 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ का वितरण

शाजापुर
——
माह फरवरी 2025 में सेवानिवृत्त हुए 17 शासकीय सेवकों में से 15 को आज समारोहपूर्वक पीपीओ वितरित किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी एवं जिला पेंशन अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, सहायक पेंशन अधिकारी श्री किशोर पाटीदार, श्री प्रशांत यादव, श्री देवेन्द्र शाक्य, आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि जैन, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों से कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। कलेक्टर ने बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभकामनाएं भी दी।

सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में आज डॉ. हरिनारायण नगीना, श्रीमती कुसुम जाजू, श्रीमती मधु सोनी, श्रीमती नाजमा वारसी, श्री चतुर्भुज मालवीय, श्री राधेश्याम पाटीदार, श्री रमेश कुमार गंगोलिया, श्री शिवाजी सोनी, श्री ज्ञानसिंह परमार, श्री कमलसिंह चौहान, श्री भगवत सिंह परमार, श्री घिसीलाल मालवीय, श्री सुनील कुमार जैन, श्री बाबूलाल मालवीय एवं श्री कृष्णकांत शर्मा को शॉल-श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित कर पीपीओ भेंट किये गये।


#PPO
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |