शासकीय महाविद्यालय मक्सी में रोजगारोन्मुखी अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह

*
श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुरूप उद्यमिता विकास केंद्र मध्य प्रदेश
सैडमेप के तहत स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया ।22 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट कम्युनिकेशन स्किल एवं कंप्यूटेशनल स्किल पर प्रतिदिन प्रशिक्षण विभिन्न प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा दिया गया ‌।
कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेडमैप जिला शाजापुर समन्वयक श्री अजय जी यादव उन्नति फाउंडेशन बेंगलुरु की ट्रेनर श्रीमती शिवानी शर्मा एवं कंप्यूटर ट्रेनर श्री राहुल कुमरावत थे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो लाखन सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम और पूरे प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए पूरी प्रशिक्षण अवधि में आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील वागले ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन की उपयोगिता बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार, संचार कौशल एवं कंप्यूटर का ज्ञान उनके व्यक्तित्व एवं कार्य कुशलता को बढ़ाएगा और आगे रोजगार में सहायक यह कार्यक्रम सभी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री अजय यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा संचार कौशल हर स्थिति में आवश्यक है ताकि हम अपनी बात को प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर पाए।व्यक्तित्व को उभारने में सहायक प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस कार्यक्रम के संबंध में विद्यार्थियों से जाना और उनके फीडबैक भी प्राप्त किए। विद्यार्थियों ने फीडबैक फॉर्म भरने के साथ ही कहा कि इससे उन्हें बहुत ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई और उन्हें बहुत सीखने को मिला ।इस तरह के कार्यक्रम ओर आगे आयोजित किए जाने की मांग की।
सभी प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद करियर प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो लाखन सिंह कुशवाह एवं आभार श्री हेमंत डबरिया ने माना।
कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ में डॉ अपर्णा जैन , डॉ विनीता परमार ,प्रो समीर खान, श्री चिराग नाथ योगी ,मदनलाल, जगदीश देवड़ा सहित हीरामणि, रागिनी ,महेंद्र, अंकिता राजेश्वरी, मेघा , शिवराज, अंजलि, साजमा विकास आदि बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |