रतलाम में खेत से 40 क्विंटल लहसुन चोरी, ट्रैक्टर – ट्रॉली लेकर आए थे चोर

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आने वाले नामली में लहसुन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर खेत में रखे 40 क्विंटल लहसुन चोरी करके ले गए हैं, जब किसान सुबह खेत पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। चोर अपने साथ ट्रैक्टर – ट्रॉली लेकर आए थे और उसी में लहसुन रखकर फरार हो गए।

किसान मुन्नालाल ने तत्काल पुलिस को सूचना दी किसान का कहना है कि उसने लहसुन खेत में सूखने के लिए रखे थे। चोर मुन्नालाल के खेत से 25 क्विंटल और द्वारका नाम के किसान के खेत से 15 क्विंटल लहसुन चोरी करके ले गए हैं। नामली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, चोरी गए लहसुन की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर कलेक्ट्रेट में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न     |     शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने बाल-मृत्यु दर कम करने की समीक्षा की     |     शाजापुर नप में शिकायत निवारण समिति की बैठक संपन्न     |     शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न     |     शिवपुरी में तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, ग्रामीणों ने ड्राइवर की बचाई जान     |     बियर से भरे ट्राले में अचानक लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान     |     भोपाल में ससुर ने बहू पर कर दी फायरिंग, जानिए क्या है पूरा मामला     |     सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 8 दिन पहले हुई थी एक की शादी, दूसरे की 23 मई को होनी थी, मातम में बदली खुशियां     |     सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 8 दिन पहले हुई थी एक की शादी, दूसरे की 23 मई को होनी थी, मातम में बदली खुशियां     |     छत्तीसगढ़ के मुलुगु में बारुदी सुरंग में विस्फोट, तीन पुलिसकर्मी शहीद     |