शेयर बाजार में लौटी बहार, निवेशकों को 20 मिनट में 3 लाख करोड़ का फायदा

होली के बाद शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है. जहां सेंसेक्स में करीब 550 अंकों की तेजी देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी 22,500 के पार कारोबार कर रहा है. वास्तव में आरबीआई के एश्योरेंस के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से प्राइवेट बैंकों के शेयरों में इजाफा देखने को मिल रहा है. यही कारण हैं कि शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना है. शेयर बाजार में तेजी की वजह से मात्र 20 मिनट में निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

शेयर बाजार में तेजी

तीन दिनों के अवकाश के बाद ओपन हुए शेयर बाजार में अच्छी तेजी मिलती हुई दिखाई दे रही है. आंकड़ों को देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर 453.19 अंकों की तेजी के साथ 74,281.42 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि इस दौरान सेंसेक्स 547.44 अंकों की तेजी के साथ 74,376.35 अंकों के साथ दिन के हाई पर भी गया. वैसे सेंसेक्स गुरुवार को 73,828.91 अंकों पर बंद हुआ था. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 160.45 अंकों की तेजी के साथ 22,557.65 अंकों पर कारोबार कर रही है. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 180 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 22,577 अंकों पर भी दिखाई दिया.

किन शेयरों में तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर तेजी वाले शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. आरबीआई ने इंडसइंड बैंक के मामले में आश्वासन दिया है. जिसकी वजह से बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं प्राइवेट बैंकों के शेयरों की तेजी का माहौल बना हुआ है. एचडीएफसी बैंक के शेयरों में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भी एक फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. एक्सिस और यस बैंक के शेयर में हरे निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

बैंकिंग शेयरों के अलावा डॉ. रेड्डीज के शेयर 3.30 फीसदी, अडानी इंटरप्राइजेज 2.88 फीसदी, बजाज फिनसर्व 2.79 फीसदी और एसबीआई लाइफ के शेयर में 2.77 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. इसके विपरीत निफ्टी पर नेस्ले इंडिया के शेयर में 1.10 फीसदी की गिरावट है. एचसीएल टेक, बीपीसीएल, विप्रो और टेक महिंद्रा सभी में एक फीसदी से कम की गिरावट देखी जा रही है.

20 मिनट में 3 लाख करोड़ का फायदा

शेयर बाजार में तेजी की वजह से निवेशकों को मोटा फायदा हुआ है. आंकड़ों के अनुसार बीएसई का मार्केट कैप 3,94,17,155.04 करोड़ रुपए पर दिखाई दिया, जो गुरुवार को 3,91,18,432.93 करोड़ रुपए पर आकर थम गया था. इसका मतलब है कि 20 मिनट में बीएसई के मार्केट कैप में 2,98,722.11 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. यही निवेशकों का फायदा है. बीएसई का मार्केट कैप कम होता है तो निवेशकों को नुकसान होता है और बढ़ने पर फायदा होता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |