जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार

शाजापुर
—-
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के अध्यक्ष व प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर की सचिव श्रीमती नमिता बौरासी, सीजेएम श्रीमती सुनयना श्रीवास्तव एवं श्रीमती डॉ. स्वाति चौहान ने गुरूवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। वहीं बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं को भी परखा। निरीक्षण उपरांत विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती नमिता बौरासी ने जिला जेल में जेल बंदियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में मौजूद जेल बंदियों को उनके अधिकारों ओर कर्तव्यों के संबंध में बताया गया। सचिव ने जिला जेल में बैरकों, रसोई घर तथा जेल परिसर तथा बैरकों में निरंतर स्वच्छता बनाये रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही उनके द्वारा जेलों के लिए बनाए गए या जारी किए गए सभी नियमों, विनियमों, निर्देशों और आदेशों का पालन विधिवत किया जा रहा है तथा उन्हें लागू किया जा रहा है या नही के संबंध में जेल का निरीक्षण किया गया। जिला जेल के पुरुष एवं महिला बैरकों का भी निरीक्षण कर बंदियों को प्राप्त होने वाली मूलभूत सुविधाएं यथा रसोई घर (पाकशाला), पीने के पानी, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई इत्यादि का भी जायजा लिया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही जेल परीसर में अतिथिगणों द्वारा जेल परीसर में पौधे भी रौपें गए। निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि जेल में कुल 177 दंडित एवं विचाराधीन बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें से 171 पुरुष एवं 06 महिलाएं हैं। जेल में क्षमता से अधिक बंदी निरूद्ध है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, जेल अधीक्षक श्री सुनिल मण्डलेकर, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स (न्याय रक्षक) श्री इदंर सिंह गामी एवं जेल स्टॉफ उपस्थित था।

Home Department of Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |