बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान के मार्गदर्शन में आज महुपुरा के आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 4 में बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न धर्म के धर्म गुरुओं की उपस्थिति में कार्यशाला के दौरान शाजापुर के विभिन्न गांव से कार्यकर्ता एवं महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक संचालक श्री ज्ञानेंद्र खरे द्वारा महिलाओं को बाल विवाह नहीं करने के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि बाल विवाह एक अपराध है, जिसमें यदि कोई सम्मिलित होता है तो कानूनी कार्यवाही के तहत अपराधी को 2 वर्ष का कारावास या एक लाख रूपये का जुर्माना या दोनों हो सकते है।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान एवं धर्मगुरु श्री पंडित राहुल शर्मा, पंडित श्री संतोष जोशी, मुरादपुरा मस्जिद से इमाम हाफिज श्री अब्दुल रहीम ने बाल विवाह नही करने की अपील की। आयोजन में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक प्रिया गोस्वामी, प्रीति गुप्ता ने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कार्यकर्ता रेणुका गौड़, चंचल केम एवं महिलाएं उपस्थित थी।

Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

#StopChildMarriage
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |