शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए

शाजापुर

➡️

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की जाँच का सिलसिला लगातार जारी है। खा़द्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा टटवाड़े ने बताया कि 12 मार्च को कालीसिंध में राठौर मावा भण्डार से मावा एवं चावड़ ट्रेडर्स से नमकीन के दो नमूने लिए गये। इसी प्रकार आज गुरूवार को धोबी चौराहा शाजापुर के बालाजी स्वीट्स एण्ड नमकीन से मावा बर्फी एवं शिंकजी तथा नारायण डेयरी एण्ड क्रीमरी ट्रॉफिक प्वाइंट से घी का नमूना लिया गया। सभी नमूने जाँच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

इसके साथ ही नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर 12 मार्च को एडीएम न्यायालय में पाँच प्रकरण प्रस्तुत किए गए। उक्त प्रकरण श्री अम्बिका डेयरी कालापीपल, श्री सेंधव डेयरी कालापीपल, श्री आंवटिया मिल्क एण्उ मिलक प्रॉडक्ट्स अकोदिया, बीकानेर मिष्ठान भण्डार मो. बड़ोदिया एवं श्री राजस्थान स्वीट्स शुजालपुर से विरूद्ध प्रस्तुत किए गए हैं।

Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |