फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर

शाजापुर, 12 मार्च 2025/ राजस्व अभियान के अंतर्गत जिले के किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिले में अब तक फॉर्मर रजिस्ट्री लक्ष्य 157068 के विरूद्ध 143755 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हुआ है, जो कि लक्ष्य का 91.52 प्रतिशत है।

उक्त जानकारी देते हुए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि तहसील कालापीपल में लक्ष्य 42008 के विरूद्ध 35870, पोलायकलां में लक्ष्य 12574 के विरूद्ध 11082, गुलाना में लक्ष्य 20836 के विरूद्ध 19083, मो. बड़ोदिया में लक्ष्य 23460 के विरूद्ध 21625, शाजापुर में लक्ष्य 31546 के विरूद्ध 29951, शुजालपुर में लक्ष्य 20650 के विरूद्ध 20083 तथा अवंतिपुर बड़ोदिया में 5994 के विरूद्ध 6061 (101 प्रतिशत) लक्ष्य पूर्ति की गई है।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने बताया कि जिले में पदस्थ प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता पाटकर को प्रशिक्षण के लिए शाजापुर तहसील का हल्का क्रमांक 49 मेहंदी का पटवारी बनाया गया है। इनके द्वारा भी हल्के में आने वाले ग्राम मेहंदी में 100 प्रतिशत तथा भाटखेड़ी में 96.5 प्रतिशत, छायन में 78.6 प्रतिशत तथा खोसला में 90 प्रतिशत कार्य किया गया। इसी तरह प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर को आवंटित हल्के में 91.21 प्रतिशत गिरदावरी का कार्य भी पूर्ण हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |