छत्तीसगढ़ : पुलिस ने इनोवा कार से बरामद किए साढ़े 4 करोड़ रुपए, हिरासत में 3 आरोपी

रायपुर : राजधानी रायपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस को नोटों से भरी एक गाड़ी मिली है। पुलिस चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार में करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है। मामला रायपुर के आमानाका चेक पॉइंट का है। इनोवा कार में कुल तीन लोग सवार थे। संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस ने कार को रुकवाया और तलाशी ली। इसी दौरान कार की सीट के नीचे चैंबर बना मिला, जिसमें करीब साढ़े चार करोड़ रुपए कैश रखे गए थे। पुलिस ने कैश बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ के दौरान संदिग्ध लोग कैश के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को इनकम टैक्स को सौंप दिया है। अब इनकम टैक्स के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करेंगे।

सीएसपी आईपीएस अमन झा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी कैश की सही जानकारी नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि कैश के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। उनको सिर्फ नागपुर के पास गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था। यह गाड़ी को लेकर मुंबई जा रहे थे। मामले को सट्टे से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |