नहीं रुकेगा होली का जश्न… गजवा-ए-हिंद है दरभंगा की मेयर, बीजेपी विधायक बचौल के बोल

होली से पहले बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने एक और बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि दरभंगा की मेयर गजवा-ए-हिंद और आतंकवादी मानसिकता की महिला हैं. जिस परिवार से वह आती हैं, उसका पुराना इतिहास रहा है. होली सभी जगह मनाई जाएगी, जिन्हें यह पसंद नहीं है, वे इससे बचें. राजद, कांग्रेस और कम्युनिस्ट लोग कहां हैं? वे चुप क्यों हो गए हैं?

बीजेपी विधायक बचौल ने आगे कहा कि वे आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं और वह आग नहीं लगेगी. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. होली का जश्न नहीं रुकेगा. एक मिनट के लिए भी विराम नहीं होगा…होली धूमधाम से मनाई जाएगी. इससे पहले भी बचौल ने होली और जुम्मे की नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने होली के दिन मुसलमानों से घरों में रहने की अपील की थी.

12:30 से 2 बजे तक होली को रोका जाए- मेयर

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने कहा था कि 12:30 बजे से 2 बजे तक होली को रोका जाए, जुम्मा का टाइम आगे जा नहीं सकता है इसी लिए दो घंटे का ब्रेक होली पर हो. इसके साथ ही मेयर ने ये भी कहा कि दो घंटे मस्जिद और नमाज पढ़ने की जगहों से होली खेलने वाले दूरी बना कर रखे. मेयर के इसी बयान को लेकर बीजेपी विधायक बजौल ने दरभंगा की मेयर पर निशाना साधा.

होली के दिन मुसलमान घर से बाहर न निकलें

बचौल के उस बयान पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा था. बचौल ने कहा कि इस बार जुमे के दिन ही होली है. मुस्लिम बंधु या तो घर में रहें और निकलें तो बड़ा दिल लेकर निकलें. ताकि कोई रंग-अबीर लगा भी दे तो इसका वो बुरा न मानें. जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है और होली साल में एक बार. हम रंगों का त्योहार मनाते हैं और मुसलामन इसको बुरा मानते हैं. रंग लग जाएगी तो हो हल्ला होगा. इसलिए वो घर में ही रहें और अगर बड़ा दिल हो तो बाहर आवें. अगर रंग भी लग जाए तो कोई बात नहीं. हरिभूषण ठाकुर बचौल के उस बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि ये बचौल और उनके पिताजी का राज्य नहीं है. कौन है ये है कौन बचौल? मुख्यमंत्री कहा है?

बचौल ने बिहार को बताया हिंदू राज्य

इससे पहले बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बिहार को हिंदू राज्य बताया था. बाबा बागेश्वर के हिंदू राष्ट्र की बात को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी विधायक ने कहा है कि बिहार हिंदू राज्य है, यहां के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक हिंदू हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |