जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न, कलेक्टर गाईडलाइन के लिए 15 मार्च तक सुझाव आमंत्रित

शाजापुर

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिये मध्यप्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांत के आधार पर तय की जाने वाली कलेक्टर गाईडलाइन के लिए उप जिला मूल्यांकन समिति से प्रस्तावों, दरों पर चर्चा एवं विश्लेषण किया गया।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला पंजीयक को निर्देश दिये कि वे जहां-जहां कॉलोनियों का निर्माण हो रहा है, उस क्षेत्र की गाईडलाइन की दरों में परिवर्तन करें। शुजालपुर एवं कालापीपल क्षेत्र में कॉलोनियां तेजी से विकसित हो रही है, इसका ध्यान रखें। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से सुझाव भी देने के लिए कहा।

बैठक में समिति द्वारा उप जिला मूल्यांकन समिति से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण किया गया। जिला पंजीयक श्री विरेन्द्र कुमार डेहरिया ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिये निर्धारित की जाने वाली दरों के संबंध में जन-सामान्य को किसी प्रकार का सुझाव आदि प्रस्तुत करना है तो वे 15 मार्च 2025 सायं 04:00 बजे तक क्षेत्र के उप पंजीयक कार्यालय एवं जिला पंजीयक कार्यालय शाजापुर में उपस्थित होकर दे सकते हैं और वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित की जाने वाली दरों का अवलोकन भी कर सकते हैं।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि के रूप में श्री पंकज नागर, जनपद पंचायत शाजापुर अध्यक्ष श्री शरद शिवहरे, महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती मेघा सुमन, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री एमएस डेहरिया, अनुविभागीय अधिकारी जलसंसाधन श्री अंकित पाटीदार, नगर तथा ग्राम निवेश उपयंत्री श्री विवेक देवधर, गृह निर्माण मण्डल से श्री अर्पित दनगर, भू अभिलेख अधीक्षक डॉ. पूनम शेखावत भी मौजूद थी।

#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |