बंद मकान में 20 दिनों से लापता युवक का मिला सर कटा शव, फैली सनसनी

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र में एक प्लॉट में बने कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, आपको बता दें मेहगांव के वार्ड नंबर 6 में नसरीन बानो के बंद पड़े मकान पर शनिवार को जैसे ही मकान मालिक नसरीन बानो पहुंची और ताला खोला तो उसके होश उड़ गए। कमरे में अज्ञात शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह शव एक माह पहले का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि यह युवक 20 दिनों से लापता था और इसका नाम सियाराम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि इस घर में कई दिनों से ताला लगा था। कुछ दिनों से दुर्गंध भी आ रही थी, आसपास के लोगों को शक हुआ इसके बाद घर की मालिक ने कमरे का ताला खोला तो उसमें शव दिखाई दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |