शाजापुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

शाजापुर
—–
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि का वितरण हुआ।

शाजापुर जिले के एनआईसी कक्ष व विभिन्न आंगनवाडी केन्द्रों पर जिले की लाडली बहनों व महिलाओ को कार्यक्रम का लाईव प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान जिले में ग्राम पंचायतो में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी एवं बाल विवाह रोकथाम विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर कि जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में 5 बालिकाओं को कुल राशि एवं लाडली लक्ष्मी के आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, परियोजना अधिकारी नेहा चौहान, पर्यवेक्षक दीपशिखा निगम, संगीता यादव उपस्थित थी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत खोरिया एमा में महिला सभा के आयोजन के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य व पोषण शिक्षा की जानकारी दी गयी व बाल विवाह न करने तथा सही उम्र में ही विवाह करने की सलाह दी। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर में किस तरह महिलाओ को आश्रय दिया जाता है व कौन सी सुविधा मिलती है, के बारे में बताया गया। इस दौरान विभागीय योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ श्री अमृतराज सिसोदिया ने महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने व स्व सहायता समूह के द्वारा किस तरह महिलाये आत्मनिर्भर बन रही है कि जानकारी दी। इस दौरान महिला सरपंच श्रीमती अनिता पाटीदार व उप सरपंच श्रीमती लाड़कुवार बाई को सम्मानित किया गया। राधा बाई जिन्होंने 2 बेटियो के जन्म के बाद ही नसबंदी आपरेशन करवाया था तथा कक्षा 12वी, 10वी एवं 8वी में सर्वाधिक अंक उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व अन्य महिलाये उपस्थित थी।

CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#internationalwomensday
#ladlibahanayojana
#JansamparkMP
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |