ग्राम तिंगजपुर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर संपन्न

शाजापुर
—-
आयुष ग्राम मदाना के अंतर्गत ग्राम तिंगजपुर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री रामप्रसाद मेवाड़ा एवं वरिष्ठ ग्रामीणजनों की उपस्थिति में भगवान धनवंतरि को माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. दाताराम जयंत ने शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से बताया।

शिविर में आम बात ,चर्म रोग, उदार रोग, काश, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि लोगों की चिकित्सा परामर्श एवं नि:शुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई। शिविर में शुगर उच्च रक्तचाप एवं एनीमिया की जांच की गई। शिविर में 194 लोगों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र कुमार पंचोली, डॉ. निखत जाफरी, डॉ. प्रीति परमार, बीएस हनोतिया, श्री रामबाबूजी सोलकी, अनीता भदोरिया, श्री प्रेमनारायण भिलाला, श्री दिनेश बघेला,श्री मुकेश मेवाड़ा आदि के द्वारा शिविर में सेवाएं दी गई। इसके साथ ही बीके कुलमिया द्वारा 32 मरीजों का नि:शुल्क रक्त परीक्षण किया गया।

Department of Ayush, Madhya Pradesh

#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |