अस्पताल के बिस्तर पर घूम रहे चूहे, उमंग सिंघार ने वीडियो शेयर कर ने सरकार को घेरा

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक अस्पताल के वार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा है। वीडियो में अस्पताल के वार्ड में मरीजों के पलंग के पास चूहों का आतंक दिखाई दे रहा है। सिंघार ने दावा किया है कि ये वीडियो मंडला जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड का है। इसके साथ ही सिंघार ने कहा है कि यह स्थिति ना सिर्फ हैरान करने वाली है, बल्कि अस्पतालों की खस्ता हालत की पोल भी खोल देती है।

मरीजों के बिस्तरों पर चूहे घूमते हुए देखे जा रहे हैं, जिससे मरीजों में भय का माहौल बन गया है। यह हालात दर्शाते हैं कि सरकारी अस्पतालों की सफाई और देखभाल के नाम पर किए सरकार के वादे झूठे है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने अस्पताल प्रबंधन को कारर्वाई के आदेश दिए हैं, तो यह सवाल उठता है कि क्या प्रबंधन को मंत्री के आदेश का इंतजार करना जरूरी था। सरकार की जिम्मेदारी है कि वो अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए कदम उठाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देर रात राजधानी के इस बार में पुलिस की छापेमारी, पार्टी में युवक-युवतियां कर रहे थे ये काम, मचा हड़कंप     |     कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा के बजट सत्र को लेकर बनेगी रणनीति, ये नेता होंगे शामिल     |     इंदौर सराफा बाजार: सोने-चांदी में आंशिक गिरावट, वैवाहिक ग्राहकी थमी     |     MP में पैथोलॉजिस्ट की कमी, अब एमबीबीएस डॉक्टरों को कुछ टेस्ट के अधिकार देने की तैयारी     |     बंद मकान में 20 दिनों से लापता युवक का मिला सर कटा शव, फैली सनसनी     |     समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     मुरैना में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली     |     छिंदवाड़ा में मामूली बात पर चला चाकू ,एक युवक की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर युवक ने किया सुसाइड… सदमे में आए दादा, पोते की चिता पर लगा दी छलांग, 3 मौतों की दर्दनाक कहानियां     |     इंदौर: ‘मैं केवल एक अभिशाप हूं’, इंस्टा पर भावुक पोस्ट कर छात्र ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग; मौत     |