‘ये मेरा Love है…’ दूल्हे के घर पहुंच गई गर्लफ्रेंड, दुल्हन के पिता को बताई प्रेम कहानी, शादी में मच गया बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी में बवाल मच गया. फेरों से ठीक पहले दूल्हे की प्रेमिका अपनी मां के साथ मैरिज हॉल पहुंच गई, जहां प्रेमिका ने चल रही शादी समारोह में हंगामा किया. इसके बाद दुल्हन के परिवार ने शादी तोड़ दी. सदमे में आकर दूल्हे की मां को हार्ट अटैक आ गया. दूल्हे की मां को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराना पड़ा.

गुरुवार को सुबह दुल्हन के घरवाले बारात के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त थे. तभी अचानक एक महिला अपनी बेटी के साथ शादी स्थल पर पहुंच गई . दुल्हन के पिता से बोली कि जिस लड़के से आप अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं, उसका मेरी बेटी से पहले से प्रेम संबंध है. प्रेमिका की मां ने साफ शब्दों में कहा कि में यह शादी नहीं होने दूंगी. हालांकि, दूल्हे के घरवाले लड़की और उसकी मां से मिन्नतें करते रहे कि वे वहां से चली जाएं, लेकिन दोनों कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं. इसी बीच, दुल्हन के पिता को जब ये जानकारी मिली तो वे भी सकते में आ गए.

शादी में मचा बवाल

ये बात सुनते ही दुल्हन के परिवार में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई. इसी दौरान लड़के पक्ष के लोगों ने नगर थाना पुलिस की डायल 112 टीम को बुला दिया. पुलिस ने मां-बेटी से कहा कि अगर शादी करना चाहती हैं तो शादी करें या थाने में शिकायत दर्ज करें.

सदमे में आई दूल्हे की मां

हालांकि, दोनों ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया. इस बीच प्रेम प्रसंग के इस दावे के बाद दुल्हन के घरवालों ने तुरंत शादी तोड़ने का फैसला किया. इस फैसले से दूल्हे का परिवार सदमे में आ गया और दूल्हे की मां को दिल का दौरा पड़ गया और उनका इलाज अस्पताल में जारी है और यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |