कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं, बब्बर शेर हैं लेकिन चेन लगी है: राहुल गांधी

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी को एक्सपोज कर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं हैं. कांग्रेस में बब्बर शेर हैं लेकिन शेरों के पीछे चेन लगी है, बंधे हुए हैं. आधे भाजपा के लिए काम कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं की पोल खोलते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस रेस के घोड़े को बारात में डाल देती है. कुछ लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए. कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से जुड़ना ही पड़ेगा तभी जनता आप में यकीन करेगी.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि दिल में कांग्रेस होनी चाहिए. हाथ कटे तो खून कांग्रेस का निकलना चाहिए. मुझे गुजरात के चुनाव के बारे में बात नहीं करनी है. कांग्रेस पार्टी की विचारधारा गुजरात की विचार धारा हैं, जो गांधी ने सिखाया पटेल ने सिखाया है. नेताओं को जनता से जुड़ने की जरूरत है. हमने भारत जोड़ो यात्रा में ये कर दिखाया है. हमारे नेताओं को जनता के पास जाने की जरूरत है.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |