युवा संगम कार्यक्रम रोजगार मेले में 107 आवेदकों का प्रारंभिक चयन

शाजापुर
—–
शासन की मंशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय एवं म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर द्वारा आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बी.के.एस.एन. शासकीय महाविद्यालय शाजापुर में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में 259 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया। मेले का शुभारम्भ शाजापुर विधायक श्री अरुण भीमावद ने फीता काटकर किया।

विधायक श्री भीमावद ने मेले में उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए शासन द्वारा किये जा रहे आयोजनो में बढ़-चढ़ कर भाग लेने एवं योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। उन्होंने मेले में उपस्थित समस्त नियोजकों से उनके काउंटर पर दिये जा रहे रोजगार स्वरोजगार एवं प्रशिक्षणो कि जानकारी भी प्राप्त की।

रोजगार मेला में आमंत्रित निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित नियोजकों ने भाग लिया। जिसमें नवभारत फर्टिलाईजर भोपाल, यशस्वी अकेडमी स्कील्स प्रा.लि देवास, वेतन्य इंडिया फिन केडिट इंदौर, वीई कर्मिशियल व्हीकल प्रा.लि. पीथमपुर पेरा हेल्प प्रा.लि. उज्जैन, श्री शियोमतीर्थ तोलकाटा शाजापुर, लुमिना सोलर शाजापुर, वजीर एडवाईजर प्रा.लि. इंदौर, एस.बी.आई. इंश्योरेंस शाजापुर, जस्ट डायल उज्जैन, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र आईसेट शाजापुर आदि कंपनियों के द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेकर 107 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। साथ ही जिला व्यापार एवं उघोग केन्द शाजापुर द्वारा 21 औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था शाजापुर द्वारा 25 एवं आरसेटी शाजापुर द्वारा 34 आवेदको का स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री राजाराम कटारिया, प्राचार्य डॉ.बी.एस. विभूति, श्री बीएल गुवाटिया, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री बलवन्त शितोले, डॉ. आर.सी. चौहान, डॉ. वी.पी. मीणा, डॉ. दिनेश निगवाल, प्रो. मीनू गिडवानी, डॉ. बी.के. सोलंकी, डॉ दौलतराम राठौर, प्रो. गरिमा सिंह परिहार, श्री रघुवीरसिंह पंवार, प्रबंधक आईसेक्ट श्री भरत चतुर्वेदी आरसेटी निदेशक श्री मुकेश गेहलोत, श्री रवि कुमार हंस, सहायक प्रबंधक श्री आरके उपाध्याय, श्री अशोक कुमार सोनी, श्री रामलखन शर्मा, श्री राजेन्द्र राठौर, श्री देवनारायण मालवीय, श्री जितेन्द्र शर्मा, श्री अनिल गुर्जर आदि उपस्थित थे।

Arun Bhimawad
#JobsFair
#EmploymentInMP
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |