कलेक्टर कार्यालय में कल्याण कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर जिला चिकित्सालय शाजापुर की रोगी कल्याण कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने रोगी कल्याण समिति की दुकानों का किराया 05 दिवस में वसूल करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिये। साथ ही दुकानों का किराया बाजार दर के अनुरूप पुर्ननिर्धारित करने, ओपीडी पर्ची बनाने का शुल्क बढ़ाने एवं नजर रखने, पार्किग के लिए निविदा आमंत्रित करने, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो के शेष बचे आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने, जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सेन्ट्रलाईज्ड लाईन बिछने से रिक्त हुए आक्सीजन कन्संट्रेटर को जरूरतमंदो किराये पर देने, अनुपयोगी सामग्री की निलामी करने, शाजापुर एवं शुजालपुर के अस्पतालों से रेफर किये गये मरीजों के संपर्क नम्बर रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिये।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने कचरा एकत्रीकरण के लिए कंटेनर क्रय करने, पार्किंग स्थल को विकसित करने, भीड़ नियंत्रण के लिए चेनल गेट लगाने, सिविल सर्जन कार्यालय को ट्रामा सेन्टर में स्थानांतरित करने, रिक्त किये गये सिविल सर्जन कार्यालय की मरम्मत कर उसे प्रायवेट वार्ड में उपयोग करने सहित अन्य कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा हुई। साथ ही चिकित्सालय के आय एवं व्यय की भी समीक्षा की गई। बैठक में चिकित्सालय की आय बढ़ाने के लिए दान-दाताओं से सहयोग प्राप्त करने के लिए कहा।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, डॉ. एसडी जायसवाल, डॉ. नवीन झाला, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री एमएस डेहरिया, जिला चिकित्सालय प्रबंधक सुश्री नेहा सांवले, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान एवं सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना भी उपस्थित थी।

#MadhyaPradesh
#शाजापुर
#shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |