48 घंटे जिससे रही दूर, चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीतने के लिए अब उसी का दामन थामेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने वाली है, जहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से है. वैसे तो टीम इंडिया न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज पर हरा चुकी है. लेकिन, अगर फाइनल की बात करेंगे तो आंकड़ों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारत पर भारी है. ICC इवेंट्स के फाइनल में कीवी टीम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ 100 फीसद जीत का है. अपने खिलाफ इतने खतरनाक रिकॉर्ड रखने वाली न्यूजीलैंड टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में किसी अनहोनी को करने से रोकने के लिए टीम इंडिया अब उस चीज का दामन थामने वाली है, जिससे उसने 48 घंटे के लिए दूरी बना ली थी.

48 घंटे प्रैक्टिस से रही दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला सेमीफाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बस एक काम किया, वो है आराम. इस दौरान उन्होंने कोई प्रैक्टिस नहीं की. प्रैक्टिस से उन्होंने 48 घंटे के लिए दूरी बना ली. मतलब, 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद उन्होंने 5 और 6 मार्च को कोई प्रैक्टिस नहीं की. लेकिन, अब टीम इंडिया प्रैक्टिस करने उतरेगी.

अब दो दिन जमकर प्रैक्टिस

48 घंटे के आराम के बाद टीम इंडिया दुबई में 48 घंटे की प्रैक्टिस करेगी. खेल पत्रकार विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि 7 मार्च को टीम की फुल प्रैक्टिस होगी, वहीं 8 मार्च को ऑप्शनल प्रैक्टिस होगी, जिसमें खिलाड़ी चाहें तो आराम भी कर सकते हैं. उन दो दिनों की प्रैक्टिस ये तय करेगी की न्यूजीलैंड को फाइनल में रोककर इतिहास पलटने के लिए टीम इंडिया की प्लानिंग क्या है? टीम की स्ट्रेटजी और कॉम्बिनेशन हर चीज का रोडमैड अगले दो दिनों की प्रैक्टिस में तय होगा.

टीम इंडिया के लिए प्रैक्टिस क्यों है जरूरी?

न्यूजीलैंड को हराने के लिए जी-जान से जुटना टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है, उसे इन आंकड़ों से समझिए. अब तक ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड दो बार भिड़े हैं और दोनों ही बार बाजी कीवी टीम ने मारी है. पहला ICC फाइनल चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में हुआ, जहां भारत को हरा न्यूजीलैंड ने पहला खिताब जीता. इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को हराया.

उम्मीद है तीसरे ICC फाइनल में ऐसी अनहोनी भारतीय टीम के साथ नहीं होगी और चैंपियंस ट्रॉफी की पिच पर 25 साल पुराना बदला पूरा होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |