नीमच में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक युवक की दर्दनाक मौत

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मनासा – कचोली मार्ग पर एक कार पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में 21 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। कार में बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपको बता दें कि मृतक की पहचान भाट खेड़ी के रहने वाले रघुनंदन के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई जिसके बाद कार पलट गई थी।

रघुनंदन की मौत हो गई, कार सवार उसके दोनों दोस्त मामूली रूप से घायल हुए हैं। तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी, इसके बाद स्थानीय लोगों ने पलटी हुई कार को सीधा किया इस दौरान मृतक का शव कार से बाहर आ गया था, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |