कोतवाली पुलिस को मिली सफलता प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को किया गिरफतार

कोतवाली पुलिस को मिली सफलता प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को किया गिरफतार*

दिनांक 26.02.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरड में मारपीट में चाकू लगने से जिला अस्पताल में भर्ती है जिस पर मजरूह लख्न अहिरवार के कथन पर से देहाती नालसी लेखकर घटना के आरोपीगण के विरुद्ध धारा 331 (6), 109,3 (5) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी लगातार जिले में बढ़ते अपराधों प अंकुश लगाने हेतु एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शाजापुर महोदय के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये तत्वरित निरी. संतोष वाघेला थाना प्रभारी कोतवाली शाजापुर द्वारा एक टीम गठित की गई।

दिनांक 04.03.2025 मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरड में प्राणघातक हमला करने वाले आरोपीगण शाजापुर शाजापुर बायपास में खड़े है जो कहीं बाहर जाने की फिराक में है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग शाजापुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली शाजापुर श्री संतोष वाघेला तत्काल हमराह फोर्स के रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे जहां प्राणघातक हमला करने वाले आरोपीगण को घेराबंदी कर पकड़ा 1. दीपक पिता सीताराम मंडोर उम्र 23 वर्ष 2. सीताराम पिता कालूराम मंडोर उम्र 52 वर्ष निवासीगण विक्रम नगर जिला उज्जैन को गिर. किया गया, जिन्हें आज दिनांक को माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया जावेगा। प्रकरण में दो आरोपीगण वर्तमान में फरार है जिन्हे शीघ्र ही गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

प्रकरण के आरोपीगण की गिरफतारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला, सउनि. किशोर प्रजापति, प्र.आर. 530 जीवन पांचाल, आर. 411 मनीष धोलपुरिया की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |