पर्यावरण संरक्षण-ब्लड डोनेशन… शादी के 7 वचनों का मतलब समझाया; ऐसा शादी का कार्ड देखा क्या?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक परिणय पत्रिका (शादी का कार्ड) जमकर वायरल हो रही है, जिसे जो भी देख रहा है वह इस पत्रिका की तारीफ किए बिना नहीं रुक रहा है. इस पत्रिका की विशेषता कुछ ऐसी है कि पत्रिका में शादी समारोह के सभी कार्यक्रम की जानकारी होने के साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम की विशेषता को अच्छे तरीके से समझाया गया है. इस विवाह पत्रिका को पसंद करने का दूसरा कारण यह भी है कि इस कार्ड में वर्ष भर के कैलेंडर के साथ ही तीज-त्यौहार और रक्तदान करने का संदेश भी दिया गया है.

भोपाल के रहने वाले आदेश और रायसेन की रहने वाली सौम्या की शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस शादी के कार्ड के वायरल होने के कारण इसका अन्य सभी कार्डस् से भिन्न होना है. परिणय पत्रिका में शादी समारोह के आयोजनों के साथ ही सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से समझाया गया है. चाहे वह माटी पूजन हो, गणेश पूजन, हल्दी-मंडप, माता पूजन हो या फिर विवाह संस्कार, इस परिणय पत्रिका में शादी के सभी वचनों के बारे में भी अच्छे तरीके से समझाया गया है.

रस्मों के महत्व की दी गई जानकारी

इस पत्रिका में यह बताने का प्रयास किया गया है कि विवाह समारोह में की जाने वाली इन रस्मों का आखिर क्या अर्थ है. वैसे तो यह पूरी परिणय पत्रिका ही विशेष है, लेकिन इसमें तुलसीदास के द्वारा 600 साल पहले तैयार की गई एक गाइड भी प्रकाशित की गई है. जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस पत्रिका में रामचरित्रमानस के श्लोक के माध्यम से अपनी हर समस्या का समाधान मिलने की बात कही गई है

रक्तदान का दिया संदेश

इसके साथ ही पूरे साल भर में आने वाले तीज-त्यौहार, मैजिक कैलेंडर, दिन रात का चौघड़िया और रक्तदान महादान का संदेश भी दिया गया है. इस शादी की पत्रिका में शादी के 7 वचनों के बारे में बताया गया है. अब तक ज्यादातर लोगों को शादी के सात वचनों के बारे में थोड़ी बहुत ही जानकारी होती थी, लेकिन यहां परिणाम पत्रिका उन सभी वचनों को फिर से याद दिलाती है, जो कि विवाहित युगल ने शादी के समय लिए थे.

पेड़ लगाने की कहीं बात

इस पत्रिका की विशेषता यह भी है कि इसमें एक पेड़ परिवार के नाम लगाने का संदेश दिया गया है. पेड़ लागाने के साथ-साथ आने वाले पीढ़ियाों की के बेहतर नींव रखने की भी बात कहीं गई है. सभी से इस संदेश के माध्यम से अपील की गई है कि वह अपने प्रियजनों एवं परिवार के सम्मान में एक पेड़ जरूर लगाए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |