कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने राज्य शासन से प्राप्त चार प्रकरणों में अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदाय किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुजालपुर तहसील में राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ रहे श्री चन्द्रशेखर देशमुख की मृत्यु हो जाने से उनकी पत्नी श्रीमती चित्रा देशमुख को राजस्व विभाग में भृत्य के पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसी प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शाजापुर तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय पिपल्या इन्दौर में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ रहे श्री रामेश्वर डडानिया की मृत्यु हो जाने से उनके पुत्र श्री गजेन्द्र पाटीदार को राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3, स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शुजालपुर तहसील के शासकीय प्राथमिक विद्यालय जामनेर में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ रहे श्री राधेश्याम सिसोदिया की मृत्यु हो जाने से उनके पुत्र श्री विरेन्द्र सिसोदिया को राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 तथा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शाजापुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंगारचौरी में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ रहे श्री दिनेश कुमार शर्मा की मृत्यु हो जाने से उनके पुत्र श्री कौशलेश शर्मा को राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

CM Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh

#अनुकंपा_नियुक्ति
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |