थाना शुजालपुर मंडी पुलिस की बड़ी सफलता,सरकारी चावल से भरा ट्रक सहित कुल किमती 35 लाख रूपये का मश्रुका किया जप्त

शाजापुर।।
दिनांक 16.02.2025 को फरियादी हसीन उर्फ बाबु खां पिता यासीन खां निवासी आजादनगर शुजालपुर मंडी ने रिपोर्ट किया 800 बोरी चावल से भरा ट्रक क्रमांक एमपी 19 एच ए 9941 को हेप्पी फ्युल पम्प देहण्डी जोड़ शुजालपुर आष्टा रोड़ से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गये है जिसकी रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर मंडी पर अपराध क्रमांक 79/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपालसिंह राजपूत एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल जिला शाजापुर के निर्देशन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी द्वारा उक्त माल मनुका की बरामदी हेतु एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान टेक्नीकल साक्ष्य एकत्रित किये एवं करीब 70-80 सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये व आस पास के सभी मुखबिरो को सक्रिय किया गया। दिनांक 25.02.2025 को मुखबिर द्वारा सुचना मिली की चावल की बोरीयो से भरा हुआ ट्रक जो शुजालपुर पेट्रोल पम्प से चोरी हुआ है वह दुपाड़ा तरफ जा रहा है, जिसे गठित पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दुपाड़ा बल्डी के पास दुपाड़ा कानड़ रोड़ पर पकड़ा गया एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया व अन्य दो आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गये एवं पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम आदिल पिता साबीर हुसेन निवासी तराना जिला उज्जैन का होना बताया एवं दो फरार के नाम शाकिर उर्फ पन्नी पिता सफीक पटेल एवं शाहरूख उर्फ गोलू पिता रउफ खां निवासीगण शुजालपुर के होना बताया गया। मोके पर शासकीय चावल की 735 बोरियो से भरा ट्रक कुल मश्रुका किमती 35 लाख रूपये का जप्त किया गया। अन्य आरोपीगण एवं शेष माल की तलाश जारी है।

उक्त कार्य में निरीक्षक नर्मदा प्रसाद दायमा थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी, उनि अंकित मुकाती, उनि विजय खत्री, प्रआर.93 निलेश आर्य, प्रआर. 158 आशीष वर्मा, आर.414 मनोज यादव, आर. जसवंत जाटव थाना लालघांटी शाजापुर एवं सायबर प्रभारी प्रआर. विकास तिवारी, आर. अनिल सक्सेना, आर. राजेश दांगी व आर. घनश्याम राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |