कलेक्टर ने की स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज नगरीय निकायों के लिए किये जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने समीक्षा में नगरीय निकायों को सेगरीगेशन का कार्य बढ़ाने, नगरीय क्षेत्रों के कचरा पाईंट कम करने, कचरा निष्पादन में होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति करने के लिए आर्थिक गतिविधियां शुरू करने, एसटीपी से निकलने वाले पानी का सदुपयोग करने के निर्देश दिये। जिले में अमानक पॉलिथीन विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में उज्जैन संभाग के लिए नियुक्त अशासकीय संस्था के प्रतिनिधि डॉ. हिमांशु शुक्ला एवं सुबोध कर्निक ने सुझाव दिये।

इस अवसर पर पीओ डूडा डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, सीएमओ शुजालपुर श्री राजेश सक्सेना, शाजापुर डॉ. मधु सक्सेना, मक्सी श्री अशफाक खान, अकोदिया श्री राजेश सेन सहित नगरीय निकायों के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Swachh Bharat Mission, India
Department of Urban Development & Housing MP
Jansampark Madhya Pradesh

#SwachhBharatMissionUrban
#SwachhBharat
#cleancity
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |