वाटरशेड यात्रा अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

शाजापुर
—–
ग्राम पंचायत कुम्हारियाखास में विधायक शाजापुर श्री अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा वाटरशेड यात्रा अभियान अंतर्गत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार से प्राप्त निर्देशो के अनुक्रम मे प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – वाटरशेड 2.0 परियोजना के कार्यक्षेत्र में वाटरशेड यात्रा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उदेश्य मिटटी-जलसंरक्षण और वाटरशेड संरचनाओं के विकास के प्रति आम जन को जागरूक करना है एवं विभिन्न गतिविधियो एवं कार्यक्रमो का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक ग्रामीणों तक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – वाटरशेड विकास 2.0 परियोजना की उपयोगिता, किये गये कार्यो इनके परिणामों और इनसे ग्रामीणो को प्राप्त हुये लाभो के संदर्भ मे जागरूकता एंव सहभागिता को बढाना है।

यात्रा का शुभारंभ 18 फरवरी 2025 को केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में जलसंर्वधन एवं जल संरक्षण के महत्वपूर्ण संदेश के साथ वाटरशेड यात्रा प्रारंभ की गई है। उक्त के क्रम में ही जिला शाजापुर मे आज से यात्रा प्रारंभ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि वाटरशेड यात्रा अभियान के मुख्यतः दो घटक होंगे -प्रथम घटक के अंतर्गत परियोजना के ग्रामों में जलसंरक्षण एवं संवर्धन की जागरूकता के लिए विद्यालयों में निंबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, पानी की रैली, पानी की पाठशाला, सार्वजनिक दीवारो पर सचित्र लेखन की गतिविधियों का आयोजन किया गया है। इसी तरह द्वितीय घटक के तहत शाजापर जिले मे आज प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – वाटरशेड विकास 2.0 योजना के विभिन्न आयामो को समाहित कर भारत सरकार द्वारा डिजाईन की गई प्रचार रथ (वैन) का परियोजना के क्षेत्रो में भ्रमण जो 20 फरवरी से 21 फरवरी 25 एवं 24 फरवरी से 25 फरवरी 25 तक परियोजना क्षेत्र के ग्रामो मे भ्रमण करते हुये ग्रामीणजनो को संवेदित एवं जागरूक करने का कार्य करेगी। यात्रा के माध्यम से वाटरशेड महोत्सव, श्रमदान वृक्षारोपण एवं जागरूकता की गतिविधियाँ की जा रही है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Water Resources, Madhya Pradesh

#वाटरशेड_यात्रा_अभियान
#madhyapradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |