परीक्षा केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने निर्देश दिये कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों के लिए पानी, प्रकाश, टॉयलेट आदि की समुचित व्यवस्थाएं की जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं के लिए बनाए गए केन्द्राध्यक्षों एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों की बैठक में उक्त निर्देश दिये। बैठक में परीक्षा केन्द्रों के लिए बनाए गए कलेक्टर प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और न ही कोई भी अवांछित गतिविधियां संचालित नहीं हो। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस जवानों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। परीक्षा के दौरान मोबाईल का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित करें। इसके लिए कोई भी शिक्षक, पर्यवेक्षक सहित परीक्षा से जुड़ा स्टॉफ परीक्षा अवधि में मोबाईल का उपयोग नहीं करें। परीक्षा के दौरान समय-समय पर जिले से तैनात अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। कलेक्टर प्रतिनिधि परीक्षा के दौरान पूरे समय उपस्थित रहें। परीक्षा केन्द्रों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 59 केन्द्र बनाए गए हैं, इनमें से 07 केन्द्र अशासकीय विद्यालयों में है।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, सहायक संचालक शिक्षा श्री राजेन्द्र शिप्रे व श्री पुष्पेन्द्र सिंह सस्त्या, डीपीसी श्री अनुराग पाण्डे, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री प्रवीण मण्डलोई, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित थे।

#education
#exam
#madhyapradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |