हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों में तेजी लाए- — बैक के अधिकारियों के साथ बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा

शाजापुर
—–
बैंकों में हितग्राही मूलक प्रकरणो में आ रही समस्याओं एवं प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा बैठक आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिए कि बैंक अधिकारी अनावश्यक रूप से शाखा स्तर पर प्रकरणों को लंबित नहीं रखें, इसकी सूचना समय से रहते संबंधित विभाग को उपलब्ध कराये। बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने लीड बैंक मैनेजर एवं अन्य बैंक प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों में तेजी लाए। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि बैंको में जाये एवं बैंक अधिकारियों से प्रकरणों में आ रही समस्याओं का निराकरण करवाए। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लंबित प्रकरणों की कमियों की पूर्ति कर दिए गए लक्ष्यों को पूरा करें। साथ ही उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरवरी माह के अंत तक लक्ष्यों की पूर्ति करें। कलेक्टर सुश्री बाफना ने एक्सेस बैंक एवं एचडीएफसी बैंक द्वारा दिये गये प्रकरणों में रूचि नहीं लेने एवं प्रकरणों को लंबित रखने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीएमएफएमई योजना अंतर्गत् स्वीकृत, अस्वीकृत एवं लंबित प्रकरणों, एनएलएम एवं एसआरएलएम योजनाओं के बैंकवार लंबित प्रकरणों विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर श्री विनोद कुशवाह, उप संचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. प्रशांत महाडिक सहित बैंक अधिकारी मौजूद थे।

#madhyapradesh
#banking
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |