जमीन नापने के लिए पहुंचे थे अधिकारी, लोगों ने श्मशान में लगा दी आग… ये थी वजह

बिहार के सीतामढ़ी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिले में ग्रामीणों ने जमीन की मापी को रोकने के लिए श्मशान की जमीन में ही आग लगा दी. ऐसे में हालात खराब होते देख पुलिस बल को तैनात करना पड़ा. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के डुमरा प्रखंड के मुरादपुर पंचायत के चकमझौलिया गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण होना है.

भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्तर पर भूमि की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए डुमरा अंचल की अंचलाधिकारी, डॉली झा सरकारी अमीन अन्य अधिकारियों के साथ पहुंची. हालांकि स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे. ऐस में अंचलाधिकारी जब मौके पर पहुंची, तो उनको स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. स्थिति खराब होते देख मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाना पड़ा.

श्मशान में लगा दी आग

पुलिस ने बताया कि जब अंचलाधिकारी मौके पर पहुंची, तब स्थानीय ग्रामीणों ने जमीन पर आग लगा दी. ऐसे में देखते ही देखते श्मशान भूमि पर आग की लपेटे उठनी लगी, जिसके बाद अंचलाधिकारी व अन्य लोग बेबस हो गए और जमीन की मापी नहीं हो सकी. स्थानीय लोगों का कहना था कि यह जमीन श्मशान घाट की है, जहां सभी शवों का अंतिम संस्कार करते हैं.

क्यों मापी जा रही जमीन ?

अंचलाधिकारी डॉली झा ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन ली जा रही है. कुल 76 डिसमिल जमीन है, जिसमें से 30 डिसमिल जमीन को पंचायत सरकार भवन के लिए चिन्हित किया गया है. खतियान में शमशान नहीं है. इन लोगों ने खुद से ही शमशान बना लिया था. उन्होंने बताया कि 46 डिसमिल तक श्मशान है, उसको नहीं छुआ जा रहा है. ऐसे में बाकी जमीन पर पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए काम शुरू हुआ था. कुछ ग्रामीणों ने यहां लाल झंडा लगाया है और आग लगाई है. साथ ही यह काम किसने किया है, इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है. उन पर अज्ञात रूप से एफआईआर दर्ज किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |