इंदौर जिले में 187 स्थानों पर संचालित हो रहे हैं आधार सेवा केन्द्र।

इन्दोर

_______
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले में नागरिकों को आधार संबंधी सुविधाएं सहज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जगह-जगह आधार सेवा केन्द्र खोले गये हैं, ताकि नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं आसानी से मिल सके। प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री अतुल दुबे ने बताया कि आधार पंजीयन एवं अपडेशन कार्य हेतु इंदौर जिले में लगभग 187 आधार सेवा केन्द्र संचालित हो रहे हैं। इंदौर जिले में विभिन्न बैंकों, बीएसएनएल, लोक सेवा केन्द्र, अभय प्रशाल ‍सहित अन्य स्थानों में 76 आधार सेवा केन्द्र संचालित हैं, जहां आधार संबंधी सभी सेवाएं उपलब्ध हैं। इसी तरह जिले में 57 सीएससी सेंटर्स, 32 इंडियन पोस्ट पैमेंट और 22 एमपीएसईडीसी में आधार सेवा केन्द्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें आधार में मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेशन संबंधी कार्य कराये जा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाईन आधार अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें नागरिक स्वयं यूआईडीएआई की वेबसाइड से अपना पता और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। आधार पंजीयन/अपडेशन संबंधी कार्य यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित डाक्यूमेंट के आधार पर ही किया जाता है। डॉक्यूमेंट की सूची https://uidai.gov.in पर देखी जा सकती है।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
#aadhaar
#aadhaarcard

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |