उपार्जन के लिए सत्यापन एवं पंजीयन के कार्य में तेजी लाएं – प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी

शाजापुर
—–
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने आज उज्जैन संभाग की बैठक लेकर रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर की जाने वाली खरीदी की समीक्षा की। समीक्षा में प्रमुख सचिव ने निर्देश दिये कि उपार्जन का कार्य मार्च से प्रारंभ करें। उपार्जन के लिए सत्यापन एवं पंजीयन के कार्य में तेजी लाएं और किसानों को पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर संचालक श्री कर्मवीर शर्मा ने भी समीक्षा की। बैठक में वर्चुअल रूप से उज्जैन से संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता सहित संभाग के सभी जिले के कलेक्टर भी जुड़े थे।

समीक्षा के दौरान पंजीयन केन्द्रों की स्थापना, किसान पंजीयन, पंजीकृत रकबा, पंजीकृत किसानों का सत्यापन, गिरदावरी से गेहूं के रकबे का मिलान एवं सत्यापन, उपार्जन केन्द्रों का विवरण, उपार्जन करने वाली संस्थाओं का चयन, उपार्जन केन्द्रों पर किसानो के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, उपार्जन केन्द्रों पर मानव संसाधन, स्लॉट बुकिंग, उपार्जन में गुणवत्ता नियंत्रण, सर्वेयर्स की व्यवस्था एवं उनके द्वारा किये जाने वाली गुणवत्ता परीक्षण, एफएक्यू मापदण्ड, बारदाने की उपलब्धता एवं कृषक कोड अंकन, परिवहन व्यवस्था, भुगतान, भण्डारण आदि की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में शाजापुर से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, कृषि उपसंचालक श्री केएस यादव, मार्कफेड प्रबंधक श्रीमती जेनीफर खान, जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजु मरावी, नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंधक श्री एमके चौधरी, वेयरहाऊस प्रबंधक श्री सुमित शर्मा भी उपस्थित थे।

Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner

#madhyapradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |