मक्सी
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा मक्सी क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चैकिंग की कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान वाहनो के परमिट, फिटनेस, बीमा आदि चैक किये गये। 02 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया और वाहनों से 40 हजार रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई।
#madhyapradesh
#shajapur
#शाजापुर