खाना खा रही थी महिला, उड़कर आई मधुमक्खी और जीभ में मारा डंक; बचने के लिए लोहा रगड़ा, मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक महिला खाना खा रही थी. इसी बीच, एक मधुमक्खी उसके मुंह में चली गई और उसके जीभ में डंक मार दी. फिर

भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा रामनगर की महिला रहने वाली थी. उसका नाम रामकुंवर लोधी है. उसकी उम्र 48 साल बताई जा रही है. घरवालों ने बताया कि तबीयत खराब होने पर महिला को वो मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण शिवपुरी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया. यहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

घरवालों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

वहीं, महिला की मौत पर परिजन अस्पताल प्रशासन पर भड़क गए और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. हालांकि जब डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजन राजी नहीं हुए. इसके बाद बिना पीएम कराए ही परिजन शव को लेकर चले गए.

किसी की सलाह पर उसने लोहा रगड़ा, लेकिन कुछ ही देर में महिला का मुंह सूज गया और उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई. घरवाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

अस्पताल में महिला की मौत

रामकुंवर लोधी रविवार शाम को खाना खा रही थी. इसी दौरान एक मधुमक्खी आई और उसके जीभ में डंक मार दिया. महिला दर्द से चीख पड़ी. परिजन ने जीभ पर लोहा घिसने की सलाह दे दी और सब अपने काम में लग गए. हालांकि, कुछ देर बाद ही रामकुंवर की तबीयत बिगड़ने लगी. उसे चक्कर आने लगे तो घरवाले उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां उसकी मौत हो गई.

इस पूरे मामले में डॉ. रितेश यादव का कहना है कि मधुमक्खी के डंक से मौत संभव है. कभी-कभी मधुमक्खी के डंक से शरीर में गंभीर रूप सेरिएक्शन होता है. शरीर सूज जाता है. गला चोक हो जाने से मरीज सांस नहीं ले पाता. मरीज को पैरालाइसिस अटैक भी आ सकता है और मौत भी संभव है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |