YouTube से हटाया गया विवादित वीडियो, रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची मुंबई पुलिस

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent को लेकर बवाल मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में इस शो का नया एपिसोड रिलीज हुआ था, जिसके बाद पूरा बवाल शुरू हुआ है. इस शो के दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने कुछ ऐसा बयान दिया था. जिसका विरोध हो रहा है. उनके और शो की पूरी टीम के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में केस भी दर्ज कर किया गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने भी बताया कि टीम के खिलाफ असम में भी केस दर्ज किया गया है. विवाद को बढ़ता देख कॉन्ट्रोवर्शियल एपिसोड को अब YouTube से हटा दिया गया है.

इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादित एपिसोड को अब यूट्यूब से हटा दिया गया है. NHRC ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का निर्देश दिया था. साथ ही 3 दिन के अंदर जवाब भी देने को कहा है, जिसके बाद वीडियो को हटाया गया है.

केस दर्ज होने के बाद इंडिया गॉट लेटेंट show मामले में मुंबई पुलिस ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क किया. पुलिस ने दोनों से जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर सहयोग करने और इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है. वर्सोवा पुलिस की एक टीम रणवीर अल्लाहबादिया के घर पहुंची हैं. जहां उनके बयान को लेकर पूछताछ की जा सकती है.

रणवीर मांग चुके हैं माफी

शो के दौरान किए गए कमेंट को लेकर लोगों का गुस्सा मकर फूट रहा है. समय रैना के शो पर अश्लील सवाल पूछने वाले रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कमेंट के लिए माफी मांगी है. उन्होंने लिखा कि मेरा कमेंट न केवल अनुचित थी, बल्कि फनी भी नहीं था. कॉमेडी मेरी विशेषता नहीं है. मैं यहां सिर्फ माफी मांगने के लिए आया हूं. इसके लिए मैं कोई भी कारण नहीं बताऊंगा बस माफी मांग रहा हूं.

लोगों ने की शो बैन करने मांग की

जैसे ही एपिसोड आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने अकाउंट्स पर रणवीर इलाहाबादिया और इंडिया गॉट लेटेंट को बैन करने की मांग की है. साथ ही रणवीर को अनसब्सक्राइब भी करना शुरू कर दिया. नेटिजन्स का कहना है कि इलाहाबादिया को जो पॉपुलैरिटी मिल रही है, वो उसके लायक नहीं हैं. हालांकि, रणवीर माफी मांग चुके हैं, वहीं समय रैना ने अभी तक इस विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है और न ही माफी मांगी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |