बस का गेट बंद कर दो छात्राओं से छेड़छाड़, चलती गाड़ी से कूदी स्कूली बच्चियां

दमोह। तेजगढ़ में सोमवार सुबह एक बस में बैठकर पेपर देने जा रही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आया है। घबराई छात्राओं ने पहले बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब बस नहीं रोकी गई तो दोनों ने चलती बस से छलांग लगा दी।

आरोपी बस को लेकर वहां से फरार हो गए। दोनों छात्राओं ने अपने परिजनों को फोन लगाया इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। छात्राओं के सिर में चोट आई है। दोनों अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं।

मामला इमलिया चौकी के अधरोटा टोरी मार्ग के बीच का है। तेजगढ़ पुलिस ने बस के आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश की जा रही है। बस को भी जब्त कर लिया गया है।

रोज आने वाली बस नहीं मिली तो दूसरी बस में बैठीं

कक्षा नवमी की छात्रा ने बताया कि वह अपने गांव से टोरी सरकारी स्कूल में का पेपर देने जा रही थी। जिस बस से वह रोज आना-जाना करती थी, वह बस सोमवार को नहीं आई थी। एक नई बस उन्हें मिली जिसमें वह बैठ गई। बस पूरी तरह खाली थी। उसमें ड्राइवर सहित चार लोग स्वार थे।

किराया लेने से मना किया, फिर बंद किए दरवाजे

कुछ दूर चलने के बाद जब हमने बस के कंडक्टर को किराया दिया तो उसने किराया लेने से मना कर दिया और अचानक उसने बस के दरवाजे बंद कर दिए। एक आरोपी हमें बुरी नजर से घूर रहा था और गंदे कमेंट करने लगा। हमने बस को रुकवाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने बस नहीं रोकी।

डर कर बस से कूदी छात्राएं

डर के मारे हम दोनों बहने एक के बाद एक चलती बस से कूद गए। आरोपी वहां से बस लेकर चले गए। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां एएसपी संदीप मिश्रा,डीएसपी भावना दांगी और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और छात्राओं से जानकारी ली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की थी। बस को और बस में सवार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बस कहां की है और कहां जा रही थी। सभी आरोपियों को पकड़ने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी और फिर उसके बाद छात्राओं से घटनाक्रम का सत्यापन कराया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |