कोतवाली पुलिस ने ब्लेकमेलर पत्रकारों के विरुद्ध की कार्यवाही

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कोतवाली शाजापुर टीआई संतोष वाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि

दिनांक 07.02.2025 को फरियादी मो. शाहिद द्वारा थाना कोतवाली पर ब्लेकमेलर पत्रकारों के विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत स्तुत किया जिसपर पर थाना कोतवाली पर अप.क्रं. 82/2025 धारा 308(2) 308(6) 61(2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान थानाक्षेत्र के अन्य लोगों द्वारा भी उक्त आरोपीगण द्वारा ब्लेकमेलिंग करने संबंधी आवेदन पत्र दिये गये जिन्हें प्रकरण में शामिल किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी लगातार जिले में ब्लेकमेलर/अवैध सूदखोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शाजापुर महोदय के मार्गदर्शन में तत्काल प्रकरण के आरोपीगण की त्वरित गिर. हेतु निरी. संतोष वाघेला थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम गठित कर जिला सम्पर्क अधिकारी द्वारा आरोपीगण को पंजीकृत /अधिमान्य पत्रकार होना नही बताया। प्रकरण के आरोपी सलीमशाह पिता गफफारशाह उम्र 64 वर्ष निवासी मुगलपुरा तथा शाकिर कादरी पिता याकुब कादरी उम्र 50 वर्ष निवासी लालपुरा शाजापुर को दिनांक 07.02.2025 को गिरफतार किया गया। उक्त गिरफतार आरोपीगण को आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा। प्रकरण का शेष आरोपी मोहसीन मिर्जा वर्तमान में फरार है जिसे शीघ्र ही गिर कर माननीय न्यायायल के समक्ष किया जावेगा।

प्रकरण के आरोपीगण की गिर. मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला, उ.नि. वीर सिंह देवडा, प्र.आर. 49 कपिल, आर. 53 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. 65 शैलेन्द्र शर्मा की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |