जबलपुर में 4 लोगों की निर्मम हत्या के भाजयुमो नेता से जुड़े तार ! जीतू पटवारी बोले- सबूत मिटाने में जुटी पुलिस…

जबलपुर के पाटन के ग्राम टिमरी में एक ही परिवार के चार युवकों की निर्मम हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की एक्स पोस्ट से हड़कंप मचा हुआ है। पोस्ट के मुताबिक, आरोपियों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने मदद पहुंचाई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि भाजयुमो नेता ने अपने एक साथी के मोबाइल वॉलेट से यह रकम पहुंचाई थी। पुलिस मामले में जांच और पूछताछ के लिए उक्त भाजयुमो नेता को तलाश रही है, लेकिन वह अंडर ग्राउंड हो चुका है। उसने अपना फोन भी बंद कर रखा है। वह शहर के एक जनप्रतिनिधि का करीबी भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मामले में सवाल उठाते हुए कहा कि जबलपुर के टिमरी में चार युवकों की निर्मम हत्या के आरोपियों को भाजयुमो के पदाधिकारी ने मदद पहुंचाई थी। अब सबूत मिटाने में जुटी पुलिस की भूमिका से, इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष जांच पर भी संदेह है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |