इंदौर में भीषण सड़क हादसा,बाइक को टक्कर मारकर टैंकर में घुस गई ट्रैवलर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मानपुर थाना क्षेत्र के राऊ -खलघाट फोरलेन के भैरुघाट पर अल सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। घाट उतरने के दौरान बस ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मारते हुए टैंकर में जा घुसी। हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से मानपुर और इंदौर भेजा गया। सात घायलों को इलाज के लिए इन्दौर भेजा गया था जिसमें से इंदौर में एक महिला नीता और एक पुरुष की मौत हो गई।

जबकि मौके पर चार लोगों की मौत हो गई थी। कुल मिलकर 6 लोगों की मौत हो गई और 17 घायलों में से दो लोग गंभीर बताए जा रहे है। वहीं मौके पर मानपुर पुलिस का बल भी पहुंचा। जानकारी के अनुसार इंदौर कि तरफ आकर भैरुघाट उतर रही ट्रेवल्स भेरूमंदिर के पास उतरते समय आगे चल रहे एक बाइक सवार को अपनी चपेट में लेते हुए आगे चल रहा टेंकर में पीछे से बस जा घुसी।
हादसा होने के बाद तुरंत घाट पर अफरा तफरी मच गई थी। तुरंत मानपुर पुलिस और टोल कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत बस में से निकालकर एंबुलेंस की मदद से मानपुर और इंदौर के लिए भेजा गया।

वहीं मृतकों के शवों को अभी मानपुर में चार और दो शव इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में रखा गया। जहां दो लोगों की शिनाख्त चुकी दो अभी अज्ञात है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। हादसें में ट्रेवल्स बस मे बैठे यात्री पुरूष सागर , प्रशांत , बर्गल  , शोनकाया , लता मुर्रे , सवीता  रेनू हन्डी , श्रुर्ती , स्नेहल , नीता पाटील और तिर्थ  बेलगांव कर्नाटका के घायल हुए ।जिनको MYH इन्दौर रेफर किया गया। वहीं बाइक पर सवार हिमांशु निवासी सेंधवा और शुभम निवासी धरमपुरी दोनों की मौत हो गई। दो और मृतकों कि पहचान कि तलाश जारी हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैवल्स बस में सवार सभी यात्री ओंकारेश्वर और उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |