लालच की हद : गरीबों के राशन को डकार रहा था डिपो होल्डर, फिर…

हरियाणा के जींद के सफीदों में राशन डिपो होल्डर ने गरीबों के राशन पर डाका डालते हुए गेहूं, चीनी, बाजरा और सरसों के तेल का गबन कर डाला। पुलिस ने डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर डिपो की सप्लाई को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि फूड एवं सप्लाई विभाग को शिकायत मिली थी कि सफीदों के वार्ड 13 में राशन डिपो होल्डर संदीप राशन वितरण में गड़बड़ी करता है। वह पात्रों को मिलने वाले चीनी, तेल में घालमेल करता है। इस पर फूड सप्लाई विभाग के सब इंस्पेक्टर विकास व टीम ने संदीप के डिपो पर रेड मारी थी। इस दौरान डिपो में सामान की फिजिकल वेरिफिकेशन की गई। इसमें मौके पर 1598.6 किलोग्राम गेहूं, 3490 किलोग्राम बाजरा, 313 किलोग्राम चीनी और 128 लीटर सरसों का तेल कम पाया गया। इस पर डिपो की सप्लाई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |