जजपा हरियाणा की नई कार्यकारिणी को लेकर दुष्यंत चौटाला का बड़ा ऐलान, दिया ये बयान

हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उनकी पार्टी जल्द ही हरियाणा में अपना नया संगठन खड़ा करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। दुष्यंत चौटाला गांव खेड़ी आसरा में पार्टी कार्यकर्ता मिंटू ठेकेदार के यहां एक शादी कार्यक्रम में पहुंचे थे। बाद में उन्होंने पार्टी हसनपुर गांव के पूर्व सरपंच और जजपा के कार्यकर्ता रह चुके बलवान हसनपुर के कार्यक्रम में भाग लिया।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह हतोत्साहित न हो। आने वाला समय जजपा का है। उन्होंने इस दौरान विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों की नीतियां केवल अपना भला करने की है, जबकि जजपा की नीतियां किसान और गरीब का भला करने वाली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |