हरियाणा से किसानों का दूसरा जत्था खेतों से जल लेकर पहुंचा खनौरी

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन खनौरी बार्डर किसान मोर्चे पर आज 73वें दिन जारी रहा। आज हरियाणा से किसानों का दूसरा जत्था अपने खेतों से जल लेकर खनौरी बार्डर किसान मोर्चे पर पहुंचा। आज बिंझौल, ताहरपुर, काकड़ोद, तितरम, कुराड़, उमरा, देप्पल, खरड़ अलीपुर, ढंढेरी, खोखा, गुहणा, सोंगरी, फुलां, रतिया, ढाणी बदनपुर, ढाणी दादुपुर समेत 50 से अधिक गांवों के किसान अपना जल लेकर किसान मोर्चे पर पहुंचे।

आज 2 गाँवों के नौजवान हरिद्वार से गंगाजल लेकर भी किसान मोर्चे पर पहुंचे। आज डल्लेवाल ने अपना वीडियो संदेश जारी करते हुए सभी किसानों से 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर, 12 फरवरी को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर एवम 13 फरवरी को शम्भू मोर्चे पर आयोजित महापंचायतों में पहुंचने का आह्वान किया। किसान नेताओं ने कहा कि 8 फरवरी और 10 फरवरी को इसी तरह हरियाणा से किसानों के अगले जत्थे आएंगे एवम 12 फरवरी को किसान आंदोलन का 1 साल पूरा होने पर दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर आयोजित महापंचायत में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गयी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |