धरा रह जाएगा गाजा पर ट्रंप का ‘कार्ड’! इन दो मुस्लिम देशों ने दिखाए तेवर, दोस्ती की शर्त भी रखी

गाजा पर कंट्रोल जमाने और गाजा से फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने की ट्रंप की मंशा सामने आने के बाद मुस्लिम मुल्क भड़क उठे हैं. दो मुस्लिम देशं ने तो कड़े शब्दों में ट्रंप के इस बयान की निंदा की है. डोनाल्ड ट्रंप के गाजा को कंट्रोल करने वाले बयान के बाद सऊदी अरब ने एक बयान जारी कर कहा कि कोई भी ऐसा कदम जो फिलिस्तीनियों को गाजा से अलग करेगा, पूरे क्षेत्र में अस्थरता ला सकता है.

सऊदी अरब ने साफ किया कि गाजा पर सिर्फ फिलिस्तीनियों का अधिकार है और वह फिलिस्तीनियों के एक आजाद राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है. वहीं जॉर्डन ने भी ट्रंप के इस बयान का विरोध किया था. अब जॉर्डन और सऊदी अरब अमेरिका और इजराइल के इस इरादे के खिलाफ साथ एक साथ आए हैं.

सऊदी और जॉर्डन आए साथ

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ने बुधवार को फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों पर सऊदी अरब के लगातार एक सहयोगी रुख रखने का स्वागत किया. उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और सऊदी बयान की प्रशंसा की. सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी बातचीत के दौरान किंग अब्दुल्ला और क्राउन प्रिंस ने क्षेत्र में नवीनतम घटनाक्रमों और सुरक्षा और स्थिरता हासिल करने के प्रयासों पर चर्चा की है. इससे पहले दिन में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ भी किंग ने बैठत ती थी.

क्या कहा ट्रंप ने?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक करते हुए कहा, “गाजा से सभी फिलिस्तीनियों को हटाने का सुझाव दिया था ताकि अमेरिका इस क्षेत्र पर कब्जा कर सके और दूसरों के इस्तेमाल के लिए इसका पुनर्निर्माण कर सके.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |