करंट लगने से किसान की हुई दर्दनाक मौत, सिंचाई पंप का जोड़ रहा था कनेक्शन

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। बिजली का तार जोड़ रहे एक किसान को करंट लग गया। परिजनों ने मौत के लिए बिजली कंपनी और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। किसान फसलों में पानी देने के लिए मोटर पंप का तार खंभे से जोड़ रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना जोबट क्षेत्र में आने वाले ग्राम कंदा की है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल से उनके गांव कंदा में करीब 30 घरों में बिजली की समस्या है। पहले भी उन्होंने प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से लिखित में शिकायत की थी।

कई बार बिजली कंपनी के चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। 2 साल से यही समस्या बनी हुई है। बिजली की समस्या के चलते ही एक किसान की जान चली गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली कंपनी के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |