जबलपुर में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराकर नाले में घुस गई तेज रफ्तार बस, 30 लोग घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, तेज रफ्तार बस नाले में घुस गई, जिससे करीब 30 यात्री घायल हो गए हैं। चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल जबलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यात्री बस जो की कुंडलपुर से यात्रियों को लेकर जबलपुर की ओर आ रही थी। तभी बस के ड्राइवर ने सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम दिनारी के पास बस का कंट्रोल खो दिया।

बस जाकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई थी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने बस से घायलों को तत्काल बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जबलपुर जिला अस्पताल में रेफर कराया गया है। घायल यात्रियों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कूनो में फिर गूंजी किलकारी… मादा चीता वीरा ने दिया 2 शावकों को जन्म, CM मोहन ने दी बधाई     |     गुना की पगारा धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड अंदर भेजने के लिए तोड़नी पड़ी दीवार     |     राज्यसभा में दिग्विजय सिंह ने लगाए MSP में भ्रष्टाचार के आरोप, कहा- सुबह जिस फसल को केंद्र रिजेक्ट करता है, शाम को व्यापारी खरीद लेता है     |     गुजरात हादसे के 19 घायलों का गुना जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, कलेक्टर-विधायक ने जाना हाल     |     ‘वो ऐसे सज्जन हैं, कह कर भूल जाते हैं’ पानीपत में अनिल विज पर बोले मनोहर लाल     |     अकोदिया पुलिस को मिली बडी सफलता,थाना क्षेत्र से चोरी गई तीन मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार*     |     थाना मोहन बडोदिया पुलिस की सफलता,चोरी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर मश्रुका किया बरामद     |     इंदौर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अब तक खपा चुके 22 लाख के 500-500 के नोट     |     CM मोहन का नया रूप,नर्मदापुरम से इंटरसिटी में सवार होकर पहुंचे भोपाल, बच्चों को खिलाई टॉफी, यात्रियों से की बातचीत     |     करंट लगने से किसान की हुई दर्दनाक मौत, सिंचाई पंप का जोड़ रहा था कनेक्शन     |