दोस्ती, प्यार फिर धोखा…प्यार की खातिर सात समंदर पार से आई लड़की, लड़के ने संबंध बनाए, प्रेग्नेंट किया और फिर कर दिया ब्लॉक

इंदौर के एक बड़े उद्योगपति के बेटे ने पहले रोमानिया की रहने वाली विदेशी महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया गया। पूरी घटनाक्रम में रोमानिया से महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।

पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि पुलिस जनसुनवाई में रोमानिया की रहने वाली एक महिला द्वारा शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया है जिसमें बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से इंदौर में रहने वाले उद्योगपति के बेटे से उनका संपर्क हुआ था और दोनों का मेल मिलाप भी हुआ। दोस्ती होने के बाद रोमानिया की रहने वाली महिला भारत आई और फिर इंदौर में एक निजी होटल में रुकी थीष। यहां उद्योगपति के बेटे ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये जिसके बाद पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया।

महिला तभी से उद्योगपति के बेटे से शादी करने का बोल रही है लेकिन व्यक्ति शादी नहीं कर रहा है और अब नंबर भी ब्लॉक कर लिया है जिसके बाद पूरे मामले में रोमानिया विदेश की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वह पूरे मामले में जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक सम्पन्न     |     अग्नि और सूर्य की साक्षी में महाकाल मंदिर में 17 फरवरी से शिव नवरात्र     |     इंदौर-हरदा हाईवे से सीधे जुडेंगे 16 गांव, 8 लेन में बन रही सड़क का 50% काम हुआ पूरा     |     एमपी-यूपी सीमा पर 8 घंटे में तय हो रही 20 किमी की दूरी, प्रयागराज जाने वाहनों की लंबी लाइन     |     पैसे पांच गुना करने का लालच देकर ठगी करने वाली महिला को सिंगरौली पुलिस ने पकड़ा     |     खरगोन में फायरिंग रेंज में चरवाहे को लगे गोली के छर्रे, अस्पताल में इलाज जारी     |     खरगोन में जादू – टोने के शक में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतार दिया मौत के घाट     |     पत्नी को जुए में हारा पति! बोला- अगर साथ रहना चाहती है तो पैसे दो, इंकार करने पर प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट     |     आचार्य शंकर ने सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए जो कार्य किया, वह सदैव पूजनीय रहेगा” : CM मोहन यादव     |     दादी के साथ सोई थी, रात में उठाकर ले गया हैवान, रेप के बाद जंगल में छोड़ा; दरिंदगी के 6 दिन बाद मूक-बधिर लड़की की मौत     |