डोनाल्ड ट्रंप तो बड़े चालबाज निकले…मदद के बदले यूक्रेन से चाहते हैं ये नायाब चीज़ें

रूस यूक्रेन युद्ध में बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन को आर्थिक, कूटनीतिक और सैन्य सभी तरह की मदद दी है. ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने के बाद यूक्रेन को मिलने वाली मदद, एकतरफा नहीं रहने वाली है. क्योंकि ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि उनको भी मदद के बदले यूक्रेन से कुछ चाहिए.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह रूस के खिलाफ संघर्ष में अमेरिका के निरंतर समर्थन के बदले में देश के दुर्लभ पृथ्वी संसाधनों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए यूक्रेन के साथ एक डील चाहते हैं.

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने शिकायत की कि अमेरिका ने यूक्रेन को उसके यूरोपीय पार्टनर्स के मुकाबले ज्यादा सैन्य और आर्थिक सहायता दी है, उन्होंने कहा, “हम यूक्रेन के साथ एक ऐसा समझौता करना चाहते हैं, जिसमें वे हमारी मदद लें और बदले में अपनी दुर्लभ पृथ्वी पदार्थ और अन्य चीजों हमें दे.”

डील के लिए तैयार यूक्रेन – ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उन्हें यूक्रेनी नेतृत्व से यह संदेश मिला है कि वे अमेरिका के साथ हाल में दी जा रही मदद को जारी रखने के लिए और अपनी सुरक्षा के लिए ऐसी डील के लिए तैयार हैं. ट्रंप ने कहा, “मैं दुर्लभ पृथ्वी पदार्थ की सुरक्षा चाहता हूं. हम सैकड़ों अरब डॉलर लगा रहे हैं, उनके पास बहुत बढ़िया दुर्लभ पृथ्वी पदार्थ है और मैं दुर्लभ पृथ्वी पदार्थ की सुरक्षा चाहता हूं और वे ऐसा करने के लिए तैयार हैं.”

ट्रंप ने पहले कहा था कि वे युद्ध को तेजी से खत्म करेंगे और अब कह रहे हैं कि युद्ध विराम के लिए बातचीत जारी है. हालांकि इस समझौते की बात से लगता है ट्रंप को लगने लगा है कि यूक्रेन रूस युद्ध लंबा चलने वाला है.

कब होगा यूक्रेन युद्ध खत्म?

ट्रंप ने कहा, “हमने रूस और यूक्रेन के मामले में काफी प्रगति की है. हम देखेंगे कि क्या होता है, हम उस बेतुके युद्ध को रोकने जा रहे हैं.” यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को AP से कहा कि अमेरिका और रूस के बीच उनके बिना कोई भी बातचीत अस्वीकार्य है.

जेलेंस्की ने कहा, “उनके अपने संबंध हो सकते हैं, लेकिन हमारे बिना यूक्रेन के बारे में बात करना, यह सभी के लिए खतरनाक है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

न्यायिक व्यवस्था में एआई सहायक हो सकता है लेकिन न्यायाधीशों के विवेक का विकल्प नहीं: चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे     |     भोपाल में करीब 50 करोड़ रुपये के बड़े फर्जीवाड़े के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, एक साल से फरार चल रहे थे संदीप और संगीता ममतानी     |     उमरिया में नेशनल हाईवे 43 बना विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए जी का जंजाल, 11 साल से चल रहे निर्माण और बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें     |     मध्य प्रदेश के उज्जैन में किसानों के साथ करोड़ों का बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना कर्ज लिए 1221 किसानों को बना दिया डिफॉल्टर     |     महाकालेश्वर की सवारी के दौरान पालकी में विराजमान स्वरूप के हाथ में चिलम जैसी वस्तु दिखने से खड़ा हुआ विवाद, श्रद्धालुओं ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत     |     छतरपुर के रिछारा गांव में दो परिवारों के बीच विवाद की दो कहानियां आईं सामने, दलित महिलाओं ने लगाया मंदिर जाने से रोकने का आरोप जबकि पुलिस ने बताया रास्ते का झगड़ा     |     इंदौर में पिता और पुत्री के शव मिलने से फैली सनसनी, संपत्ति विवाद में भाई पर दोहरे हत्याकांड की आशंका     |     सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन रेलवे की बड़ी कार्रवाई, तड़के 5 बजे 6 जेसीबी मशीनों से हटाया गया 15 हजार वर्गफीट जमीन का अतिक्रमण     |     बालाघाट के जाकपुर घाट जंगल में 21 वर्षीय कॉलेज छात्र ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी     |     ओंकारेश्वर के ओंकार मठ घाट पर खड़ी नाव में लगी भीषण आग, 15 दिनों के भीतर तीसरी घटना ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता     |